Saturday, April 21, 2018

बॉर्डर लीक मामले में घिरे IPS अमिताभ ठाकुर :UP के चीफ सेक्रेटरी ने होम सेक्रेटरी को दे दी जाँच l



लखनऊ / 21 अप्रैल 2018............        
समाचार लेखिका - उर्वशी शर्मा  ( स्वतंत्र पत्रकार )
बीती 19 फरवरी अपराह्न 13:47 बजे भारत बांग्लादेश सीमा के 3 फोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से शेयर करने के मामले में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर घिरते  नज़र आ रहे हैं l अमिताभ ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था “ बांग्लादेश बॉर्डर घोर बियावान में तैनात बीएफएफ के जांबाज़ कर्मियों के साथ- जय हिन्दl इस फेसबुक पोस्ट को हज़ारों लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट किया था l भारत बांग्लादेश सीमा को अति संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए लखनऊ स्थित सामाजिक संगठन ‘तहरीर’ के संस्थापक अध्यक्ष और एक्टिविस्ट संजय शर्मा ने सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के फोटो सार्वजनिक करने से सैनिकों के जीवन के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होने की बात लिखते हुए बीती 26 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार को शिकायत भेजी थी l मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्र सरकार के गृह कार्य विभाग के अनु सचिव मुकेश साव्हने ने संजय की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीते 16 मार्च को  उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अमिताभ के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने और की गई कार्यवाही की सूचना  भारत सरकार और शिकायतकर्ता संजय शर्मा को देने का आदेश दिया था l  

संजय ने बताया कि जब उन्होंने मुख्य सचिव कार्यालय में आरटीआई दायर करके मुकेश साव्हने के पत्र के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा अमिताभ के खिलाफ की गई कार्यवाही की सूचना माँगी तो मुख्य सचिव कार्यालय के अनु सचिव एवं जन सूचना अधिकारी पी. के. पाण्डेय ने संजय के RTI आवेदन को गृह विभाग के जन सूचना अधिकारी को भेजते हुए संजय को बताया है कि मुख्य सचिव ने मुकेश साव्हने के पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए इस संवेदनशील मामले को  जांच हेतु बीती 22 मार्च को ही यूपी के गृह सचिव को भेज दिया था l

Get Relevant papers at this exclusive weblink http://upcpri.blogspot.in/2018/04/ips-up-l.html 
संजय ने बताया कि भारत सरकार की लिखित अनुमति लिए बिना कोई भी लोकसेवक या नागरिक देश की सीमा या सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के फोटो खींचकर उनको सार्वजनिक नहीं कर सकता है क्योंकि ऐसा करने से देश की सुरक्षा को खतरा होता है l भारत सरकार की लिखित अनुमति लिए बिना किसी लोकसेवक या नागरिक द्वारा देश की सीमा या सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के फोटो खींचने या उनको सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने को  भारतीय दण्ड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत किये गए अपराध बताते हुए संजय ने बताया कि क्योंकि अमिताभ ने भारत की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करने के साथ-साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के गृह विभाग द्वारा लोकसेवकों के लिए निर्धारित की गई सोशल मीडिया पालिसी का भी उल्लंघन किया है  जो देशद्रोह का अपराध भी है इसलिए  उन्होंने अमिताभ के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ IPC,NSA,IT Act जैसे  कानूनों   की धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर IPS अधिकारी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कराने की भी मांग अपनी शिकायत में की है l


बकौल संजय उन्हें विश्वास है कि योगी सरकार के गृह सचिव केंद्र सरकार के आदेश पर जल्द कार्यवाही कराकर देश का कानून तोड़ने वाले IPS अमिताभ को कड़ा दण्ड देगी ताकि अमिताभ या अन्य कोई बड़ा अधिकारी अपने आप को कानून से ऊपर समझने की गलती नहीं करे l  




------------------------------------------------------------------------------------------------
News written by freelance journalist Urvashi Sharma  
(News author can be contacted at mobile number is 8081898081 or email  urvashi.sharma@journalist.com )


Tuesday, April 17, 2018

Uttar Pradesh Information Commissioner inaugurates TAHRIR’s All India Anti Corruption Helpline 7991479999 'तहरीर' की बहुआयामी अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल हेल्पलाइन 7991479999 का लोकार्पण































































































































































































लखनऊ / 15 - 04 - 2018
बीते कल लखनऊ के प्रेस क्लब में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त  हाफिज उस्मान,पूर्व न्यायाधीश चन्द्र भूषण पाण्डेय और प्रसिद्द समाजसेविका उर्वशी शर्मा ने खचाखच भरे मुख्य हॉल में पंजीकृत ट्रस्ट 'तहरीर' की बहुआयामी अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल हेल्पलाइन 7991479999 का लोकार्पण किया और  देश भर से आये दर्जनों  समाजसेवियों को सम्मानित  किया l  कार्यक्रम में सीपीआरआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष  और देश के जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी, सीपीआरआई के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार और हाई कोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता रूवेद कमाल किदवई और हाई कोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन कुमार गुप्ता  ने अतिथियों  का स्वागत करने के साथ साथ देश भर से आये समाजसेवियों की हौसला आफजाई की l



सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कार्यक्रम में आये समाजसेवियों की हौसला आफजाई करते हुए भारत के संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी को बेमिसाल अधिकार बताया और उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग द्वारा आरटीआई एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की जा रही कार्यवाहियों पर विस्तार से जानकारी दी l आरटीआई कार्यकर्ताओं और सूचना आयोग को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए उस्मान ने सूचना आयोग और आरटीआई कार्यकर्ताओ के नियमित संवाद से आयोग का सशक्तीकरण  होने और इस प्रकार  एक्ट का और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन   होने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की l  अपने अध्यक्षीय भाषण में चन्द्र भूषण पाण्डेय ने सूचना आयोग से और अधिक उच्च अपेक्षाओं की बात कही और आयोग से निराश आरटीआई कार्यकर्ताओ के प्रकरणों को उच्च न्यायालय ले जाने में सहायता करने की बात कही l




बहुआयामी हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए ‘तहरीर’ संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा  कि सरकारी व्यवस्थाओं के भ्रष्टाचार से परेशान नागरिक मोबाइल नंबर 7991479999 पर कॉल करके संस्था की मदद ले सकते हैं l इसी नंबर पर  व्हाट्सअप द्वारा सन्देश और भ्रष्टाचार के प्रमाण भेजने पर संस्था द्वारा कार्यवाही करने की बात संजय ने कही l संजय ने बताया कि  ई-मेल help7991479999@gmail.com पर मेल भेजकर अथवा ट्विटर हैंडल @AllHelpline पर ट्वीट करके पीड़ित व्यक्ति संस्था की मदद ले सकते हैं l भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए भ्रष्टाचार विरोध से सम्बंधित अद्यतन जानकारी संस्था द्वारा अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की वेबसाइट https://help7991479999.blogspot.in पर अपलोड करके आम जन को जागरूक करने की मुहिम चलाने की बात भी संजय ने कही  l संजय ने बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के लिए संस्था द्वारा केन्द्रीय और राज्यों के सतर्कता संगठनों के साथ नियमित बातचीत कर  कार्यवाही कराई जायेगी और मामलों के गुण-दोष के आधार पर आवश्यकतानुसार  अदालतों में न्याय  की गुहार भी लगाईं जायेगी l बकौल संजय संस्था का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक जिले में स्वतः स्फूर्त रूप से निःशुल्क कार्य करने वाले स्वयंसेवकों का ऐसा समूह  तैयार  करने का है जो संस्था को प्राप्त  भ्रष्टाचार संबंधी मामलों  को स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनके स्थानीय और स्थलीय  निस्तारण में  सहायता देंगे l संजय ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सुरक्षा के मद्देनजर संस्था द्वारा इनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी l


कार्यक्रम में नई दिल्ली की संस्था कामनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव की RTI गाइड का निःशुल्क वितरण किया गया l सम्मानित किये जाने वाले समाजसेवियों में महाराष्ट्र से राजा जॉन बंच, मध्य प्रदेश से अधिवक्ता राजीव खरे, उत्तराँचल से एक्टिविस्ट मनोज निषाद, यूपी के लखनऊ से एक्टिविस्ट ज्ञानेश पाण्डेय,शमीम अहमद, अधिवक्ता मनीष त्रिपाठी, अधिवक्ता त्रिभुवन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अशोक शुक्ला, वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा, बहराइच की ब्रिजरानी,फैजाबाद से मोहम्मद अतहर शमशी, लखनऊ से समाजसेविका पत्रकार ममता सिंह, संभल से शाद उस्मानी प्रमुख रूप से शामिल रहे l

  
मंच संचालन तहरीर के संजय शर्मा और बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन अध्यक्ष डा रूबी राज सिन्हा ने किया l